Astrology

होलिका दहन 2025 - भद्रा विचार

🔱 नमश्शिवाय 🔱

होलिका दहन 2025 - भद्रा विचार

होली आने वाली है, होलिका दहन 29 प्रविष्टे फाल्गुन मास उदयकालीन चतुर्दशी ​जहां कि 10:36 IST उपरान्त पूर्णिमा लग रही है, जो कि अगले सूर्योदय तक रहेगी।

आंग्ल दिनांक 13 मार्च 2025 पर भद्रा लग रही है। भद्रा पर पुन: वाक्युद्ध होगा। शास्त्रीय परम्पराओं का पालन करने वाले सनातनियों को भद्रा का त्याग करना उचित है।

भद्रा विचार

सर्पिणी कल्याणी भद्रा चन्द्र के सिंहस्थ होने से भूलोक में ही स्थित रहेगी। ऐसे में होलिका दहन कब हो? उचित है पूरी भद्रा त्याग दें, नीचे देहरादून के अनुसार पूर्ण भद्रा विचार दे रहे हैं। अपने स्थान का भद्रा विचार तंत्रकुलपञ्चाङ्ग से करें।

मुहूर्त्त ग्रन्थों के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्यों को करना निषिद्ध माना गया है, साथ ही साथ इस काल में किए गए कार्यों का निश्चित ही नष्ट हो जाना भी बताया गया है-
‘विष्टिर्नेष्टा तु मङ्गले ’।

‘वशिष्ठ संहिता’ भी कहती है कि जीवन की इच्छा रखने वाले को कभी भी विष्टि अर्थात् भद्रा नामक करण में माङ्गलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

शास्त्र विशेष रूप से होलिका एवं रक्षाबन्धन में भद्रा को त्याग को कहते हैं। अत: उत्तम है होलिका दहन पर भद्रा का त्याग करें। अज्ञानवश भी भद्रा में शुभ कार्य का सम्पादन करने वाला शीघ्र ही सम्पूर्ण रूप से नाश को प्राप्त हो जाता है। “तस्मात्तत्र शुभं कर्म मनसापि न कारयेत,” मन से भी शुभ कार्य एवं भद्रा में निषिद्ध कार्य भद्रा में नहीं करने चाहिए।

भद्रा समय:

  • ⏳ प्रारम्भ: 10:36 IST on 2025-03-13
  • ⏳ समाप्ति: 23:27 IST on 2025-03-13
  • ⏳ कुल अवधि: 12:51 घंटे

भद्रा अंग विचार:

  • 🔸 मुख: 10:36 - 12:44 IST (अवधि: 2:08)
  • 🔸 कण्ठ: 12:44 - 13:09 IST (अवधि: 0:25)
  • 🔸 हृदय: 13:09 - 17:26 IST (अवधि: 4:17)
  • 🔸 नाभि: 17:26 - 19:34 IST (अवधि: 2:08)
  • 🔸 कटि: 19:34 - 22:08 IST (अवधि: 2:34)
  • 🔸 पुच्छ: 22:08 - 23:27 IST (अवधि: 1:19)

📌 इस प्रकार रात्रि 11:27 IST को भद्रा पूर्ण हो जायेगी, तत्पश्चात होलिका दहन करें।

🌟 इसी समय रात्रि का 7वां मुहूर्त अग्नि मुहूर्त होगा, जो कि शुभ है।

🔥 यह अग्नि मुहूर्त 23:14 IST - 00:02 IST (48 मिनट) रहेगा।

✍ यदि भद्रा अर्द्धरात्रि के पश्चात भी होती तो अत्यन्त भयानक दग्धजिव्हा युक्त भद्रामुख त्यागकर ही होलिका दहन किया जाता।

Eventmanager

Author

Comments (0)

Please login to post a comment.

No comments yet. Be the first to comment!